{"_id":"5f29b30c8ebc3e4adf3fa70c","slug":"crime-auraiya-news-knp575076722","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगल में हारजीत पर चली लाठियां, नौ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल में हारजीत पर चली लाठियां, नौ लोग घायल
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव गौहानी खुर्द में मंगलवार को कुश्ती में हार जीत के विवाद में लाठियां चल गईं। इस झगड़े में नौ लोग घायल हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस का कहना है कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गांव गौहानी खुर्द में सोमवार की शाम भुजरिया विसर्जन के बाद गांव की परंपरा के अनुसार नवयुवकों में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हार जीत के बाद एक युवक ने टिप्पणी कर दी। इस पर विवाद हो गया। देर शाम मामला शांत करा दिया गया।
मंगलवार की सुबह फिर दोनों गुटों में विवाद हो गया और लाठियां चलने लगीं। दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। इससे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल रघुवीर पुत्र मातादीन यादव, रघुराज पुत्र राम सिंह, श्याम सिंह पुत्र रामसिंह, शिव वीर पुत्र रामस्वरूप, कोमल पुत्र रघुवीर और दूसरे पक्ष से अजय पुत्र श्रीपाल सविता, मीना पत्नी श्रीपाल, चंद्रवती पत्नी श्याम बिहारी व रत्नेश पुत्र बाला दीन का मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन
मंगलवार की देर रात कर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी सुदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि गांव गौहाली खुर्द में दो पक्षों में विवाद हुआ है, जिसमें नौ लोग घायल हुए है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।