{"_id":"5f2860df8ebc3e63c56ebc8a","slug":"crime-auraiya-news-knp5748962105","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट व छेड़छाड़ कर दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट व छेड़छाड़ कर दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में दो जगह मारपीट की घटनाएं हुईं। मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा में एक युवक को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया गया। वहीं, गांव बिरिया में एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया गया है। दोनों मामलों की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर ली है।
मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी अनिल कुमार पुत्र पप्पू सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि रविवार की रात लगभग नौ बजे वह नेहरू इंटर कालेज के सामने था। तभी वीरू पुत्र फकीरे निवासी मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा वहां आ गया और बिना किसी वजह के लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, गांव बिरिया निवासी रवि नट पुत्र प्रेम बाबू नट ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि रविवार को उसकी मां घर के बाहर बैठी थी। तभी उसी गांव निवासी सोनू व शीलू पुत्र प्रकाश नट वहां आया और उसकी मां से बाइक हटाने को लेकर गालीगलौज करने लगे। मां ने गालीगलौज करने का विरोध किया तो उन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।