{"_id":"5f285f788ebc3e74a90b7792","slug":"crime-auraiya-news-knp574895987","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश बदमाशों ने मिस्त्री से नकदी व मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकाबपोश बदमाशों ने मिस्त्री से नकदी व मोबाइल लूटा
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित हाईवे पर लक्ष्मी ढाबा के सामने रविवार की रात बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक की बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। मारपीट कर 10 हजार रुपये नगद व मोबाइल आदि लूटने के बाद उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। सोमवार को पीड़ित ने अपने पिता के साथ कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी।
शहर के मोहल्ला सैनिक कालोनी निवासी अमित राठौर (28) पुत्र राम अवतार राठौर पत्थर बिछाने का काम करता है। पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि रविवार की रात लगभग नौ बजे क्षेत्र के गांव रौतियापुर बाइक से जा रहा था। हाईवे पर लक्ष्मी ढाबा के पास पहुंचते ही पीछे से अपाचे बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश ने ओवरटेक करते हुए उसकी बाइक रोक ली।
बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बदमाशों ने उसकी जेब में रखे पर्स से 10 हजार रुपये नगद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, डीएल व एटीएम कार्ड व मोबाइल लूट लिया। जाते समय बदमाशों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश होकर सड़क किनारे पड़ा रहा। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश इटावा की तरफ भाग गये। नशीला पदार्थ सूंघाने के कारण बेहोश पड़े युवक पर आने-जाने वाले राहगीरों की जब नजर पड़ी तो उन्होंने उसको पहचान लिया। तथा उसके परिजनों को फोन से सूचना दी।
विज्ञापन
जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे परिजन युवक को बेहोशी की हालत में घर ले आए। जहां होश आने पर पीड़ित युवक ने परिजनों को आपबीती सुनाई। सोमवार को पीड़ित अपने पिता रामअवतार के साथ कोतवाली पहुंचा। जहां घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने को पुलिस को तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस पीड़ित युवक व उसके पिता के साथ घटना स्थल पर गई। जहां पर पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।