{"_id":"5f246a408ebc3e63dd0c03d0","slug":"crime-auraiya-news-knp5744040178","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 लाख दिलाने के नाम पर ठगी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 लाख दिलाने के नाम पर ठगी का प्रयास
विज्ञापन
औरैया। ब्लॉक सहार की ग्राम पंचायत तिलकपुर की ग्राम प्रधान पति को डीपीआरओ कार्यालय के बाबू बनकर फर्जी 45 लाख रुपये दिलाने के नाम पर ठगी करने का प्रयास करने का आडिया वायरल हुआ है। इस संबंध में डीपीआरओ का कहना है कि उन्हें फिलहाल प्रकरण की जानकारी नहीं है। वह मामले की जांच कराएंगे।
तिलकपुर प्रधानपति महेंद्र सिंह राजपूत एडवोकेट ने बताया कि 29 जुलाई को एक व्यक्ति का उनके मोबाइल पर फोन आया। उसने बताया कि वह डीपीआरओ कार्यालय से बोल रहा हूं। प्रत्येक ब्लॉक में पांच-पांच ग्राम पंचायतों के लिए पंचायत घर के लिए 45-45 लाख रुपये आए हैं। इस समय डीपीआरओ इलाहाबाद गए हैं। उनकी माता जी की तबीयत खराब है। डीपीआरओ अष्ट कुमार त्रिपाठी से अच्छे संबंध हैं। चलो इलाहाबाद चलकर वहीं सेटिंग कर लेते हैं।
इस पर प्रधान पति ने समय न होने की बात कहकर इंकार कर दिया। प्रधानपति ने बताया कि इसके बाद 30 जुलाई को भी उसने दो-तीन बार फोन किया, लेकिन व्यस्त होने के कारण उसने खास तवज्जो नहीं दी। 31 जुलाई शुक्रवार को उसने फोन किया तो कार्य की व्यवस्तता बताकर उसने फोन काट दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में डीपीआरओ अष्ट कुमार त्रिपाठी का कहना है कि फिलहाल वह तीन के बाद अवकाश से लौट रहे हैं। ऐसी कोई जानकारी नहीं है। फिर भी वह प्रकरण की जांच कराएंगे, जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।