फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

बिजली सही करने गए संविदा लाइन मेन को दबंगों ने पीटा, ग्राम प्रधान ने बचाया

Mon, 27 Jul 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
crime
औरैया/ककोर (औरैया)। गांव धमसेनी में एलटी लाइन के झूल रहे तार को ठीक करने गए ककोर बिजली उपकेंद्र पर कार्यरत गांव दौलतपुर निवासी संविदा लाइन मैन सूर्य प्रताप को दबंगों ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। लाइनमैन ने बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ कोतवाली में जाकर घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

लाइन मैन सूर्य प्रताप ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि रविवार की सुबह लगभग 10:50 बजे गांव धमसेनी में एलटी लाइन के झूल रहे तार को ठीक करने गया था। इसके लिए उसे ट्रांसफार्मर से लाइन खोलनी थी। जैसे ही वह शट डाउन लेने के बाद ट्रांसफार्मर की लाइन खोलने के लिए ऊपर चढ़ा। तभी गांव के ही कुछ दबंगों ने वहां पहुंचकर उसे गालियां देनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

उसने विरोध किया तो दबंगों ने उसे नीचे खींचकर डंडों से पीटना शुरू कर दिया। यही नहीं उसका गला दबा कर जान से मारने का भी प्रयास किया। मारपीट के चलते उसके कपड़े भी फट गए। मारपीट के दौरान जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान अचानक से वहां आ गए। उन्होंने उसे दबंगों से बचाया। पीड़ित संविदा बिजली कर्मी ने कोतवाली पुलिस से नामजद दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्याय किए जाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed