{"_id":"5f1dcbe38ebc3e636e6ba91e","slug":"crime-auraiya-news-knp5734422141","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाप टेन अपराधी समेत 10 हजार का ईनामी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाप टेन अपराधी समेत 10 हजार का ईनामी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। मुढ़ी रसूलपुर नहर पुल पर शनिवार की रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दस हजार के इनामी समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से अवैध असलहे व चोरी की बाइक बरामद की गई है।
सीओ अजीतमल कमलेश नारायण पांडेय ने अयाना थाने में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि एसआई सतीश चंद्र शनिवार की रात गश्त पर थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि टॉप टेन सूची का अपराधी सुधीर कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह और दस हजार का इनामी बदमाश सोनू पुत्र सुरेंद्र सिंह बाइक से करमपुर से अपने गांव महमूदपुर जा रहे हैं।
इस पर पुलिस ने दोनों बदमाशों की धर पकड़ के लिए मुढ़ी रसूलपुर नहर पुल पर घेराबंदी की तो दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर किया। हर ओर से घिर जाने पर बदमाश अपनी बाइक छोड़कर खेतों की भागने लगे, इस पर पुलिस ने पीछा कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से दो तमंचा, कारतूस व एक चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि सुधीर कुमार थाना अयाना के टॉप 10 अपराधियों की सूची में से एक है। वहीं सोनू पर थाना अयाना में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। इसी मुकदमे में उस पर 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित है। दोनों के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।