{"_id":"5f15ebd78ebc3e9f6f33c981","slug":"crime-auraiya-news-knp572329951","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को गुमराह कर रहा प्रापर्टी डीलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को गुमराह कर रहा प्रापर्टी डीलर
विज्ञापन
मथुरा/औरैया। पंद्रह दिन पहले अपहृत लखनऊ के प्रॉपर्टी डीलर अमित दुबे सोमवार को सुबह करीब पांच बजे मथुरा में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हाईवे किनारे मिले, उनके हाथ पैर बंधे थे। अमित दुबे का अपहरण कर कार सवार बदमाशों ने उसकी गाड़ी और 52 लाख रुपये लूट लिए। औरैया के निकट वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश प्रॉपर्टी डीलर को सोमवार सुबह रिफाइनरी क्षेत्र में हाथ-पैर बांधकर हाईवे के किनारे फेंक गए। मथुरा पुलिस की सूचना पर औरैया पुलिस मथुरा पहुंची और प्रापर्टी डीलर को अपने साथ ले गई। सोमवार को देर रात अमित को पुलिस औरैया लेकर पहुंची।
सोमवार सुबह करीब पांच बजे रिफाइनरी पुलिस को सूचना मिली कि रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हाईवे किनारे हाथ-पैर बंधा करीब 40 वर्षीय युवक पड़ा है। रिफाइनरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक को थाने ले जाकर पूछताछ की। उसने अपना नाम अमित दुबे निवासी औरैया बताया। बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर है। बीती तीन जुलाई को उसने मथुरा में ठेकेदार गोपाल से 52 लाख रुपये लिए थे। इस दौरान वह गोवर्धन पैलेस होटल में रुका। चार जुलाई को यहां से कैश लेकर लौट रहा था, औरैया के निकट कार सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर ईको स्पोर्ट गाड़ी और 52 लाख कैश लूट लिया। इसके बाद उसको प्रताड़ना देते रहे। सोमवार को उसे हाईवे किनारे फेंक दिया। रिफाइनरी पुलिस ने इसकी सूचना औरैया पुलिस को दी। दोपहर को औरैया के थाना सदर की पुलिस तथा प्रॉपर्टी डीलर के रिश्तेदार संजोग अवस्थी उसे अपने साथ ले गए।
बोला, तुम मेरा विकास दुबे की तरह एनकाउंटर कर दोगे
पुलिस ने गोवर्धन पैलेस होटल के खंगाले सीसीटीवी फुटेज
अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा। हाईवे किनारे पर प्रॉपर्टी डीलर के मिलने का घटनाक्रम पूरी तरह नाटकीय रहा। पुलिस को देखकर अमित दुबे कह रहा था कि तुम विकास दुबे की तरह मेरा एनकाउंटर कर दोगे। जब रिश्तेदार पहुंच गए तब उसने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
अमित दुबे की कार लावारिस हालत में पांच जुलाई को औरैया के दिबियापुर रोड पर मिली थी। अमित दुबे का दावा है कि जिन लोगों ने उसका अपहरण किया था वह भी उससे विकास दुबे से संबंधों के बारे में पूछताछ कर रहे थे। सोमवार की सुबह राहगीर ने डायल 112 पर फोन किया जिसके बाद थाना रिफाइनरी पुलिस पहुंच गई। रिफाइनरी पुलिस के पहुंचते ही अमित उछल पड़ा और साथ जाने को राजी नहीं हुआ। उसने कहा कि तुम मेरा विकास दुबे की तरह एनकाउंटर कर दोगे। वहीं पुलिस ने गोवर्धन पैलेस होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं जहां अमित रुका था।
------
मथुरा के होटल से लेकर चला था 52 लाख
प्रॉपर्टी डीलर अमित दुबे का दावा है कि वह मथुरा के ठेकेदार गोपाल के पास तीन जुलाई को आया था, जिसने गोवर्धन पैलेस में उसे मिठाई के डिब्बों में 52 लाख रुपये दिए। जब वह चार जुलाई को यहां से वापस लौट रहा था तो उसकी कार रात करीब 12 बजे शिकोहाबाद के पास खराब हुई। यहां पर एक सफेद रंग की कार आई और उसकी मदद करने की बात कही। उसने इनकार कर दिया। यहां से जब वह चला तो औरैया के पास एक सफेद रंग की कार में पुलिस की वर्दी पहने व्यक्ति आगे बैठा था। उसने हाथ देकर गाड़ी को रुकवाया। कार रोकते ही उस कार से तीन अन्य बदमाश भी उतरे, जिनमें से दो ने उसे बंदूक की नोंक पर ले लिया तथा एक ने मारपीट शुरू कर दी। उससे 52 लाख रुपये ले लिए, अन्य रुपये भी मांगने लगे। इसके बाद उन लोगों ने उसे नशे का इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया तथा शरीर में करंट भी लगाया।
----
खुद को बताया आरएसएस का कार्यकर्ता
अमित दुबे ने खुद को आरएसएस का कार्यकर्ता बताया। कहा कि वह भारतीय हिंदू संघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है। अमित शरीर पर केसरिया दुपट्टा डाले हुए था। वहीं उसकी पीठ तथा पेट पर चोट के निशान दिख रहे थे तथा पैर भी जख्मी था।
---
औरैया पुलिस कर रही है छानबीन
प्रॉपर्टी डीलर अमित दुबे के अपहरण का मुकदमा औरैया में दर्ज है। औरैया पुलिस ही 10-15 दिन से काम कर रही है तो वही इसके बारे में गहराई से छानबीन करेगी।
- डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी, मथुरा
0000000000000000000
फोटो20एयूआरपी 39- सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इस तरह से पुलिस को बैठा मिला अमित दुबे।
पुलिस को गुमराह कर रहा प्रॉपर्टी डीलर अमित
- शिकोहाबाद से औरैया तक कई ठिकानों को बताया घटनास्थल
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। पंद्रह दिन पहले अपहृत लखनऊ का प्रॉपर्टी डीलर अमित दुबे सोमवार को नाटकीय ढंग से आगरा-मथुरा एक्सप्रेसवे पर मिल गया। औरैया पुलिस उसे मथुरा के रिफाइनरी थाना पुलिस की कस्टडी से लेकर जनपद रात में पहुंच गई। वह पुलिस को पूछताछ में गुमराह कर रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में अमित का मुंह आंख व हाथ कपड़े से बंधे हैं तथा कपड़ों पर मिट्टी लगी हुई है। डायल 112 पुलिस अमित को थाने ले गई, जहां औरैया सूचना आने पर पुलिस ने मथुरा थाना पुलिस से संपर्क किया। पुलिस अमित की पत्नी मांडवी व अन्य परिजनों के साथ अमित को लेने मथुरा गई और रात में लेकर आ गई।
इस संबंध में एसपी सुनीति ने बताया कि अमित से पूछताछ की जा रही है। वह अपना अपहरण किए जाने की बात कह रहा है। पहले अमित ने घटना को शिकोहाबाद में होना बताया, लेकिन उसके बाद कई और ठिकानों को बदल-बदल कर वह गुमराह कर रहा है। प्रापर्टी डीलर अमित ने 52 लाख रुपये अपहृताओं द्वारा छीनने की बात कही है। साथ ही यह भी बताया है कि उसके पास इतने रुपये हैं इसकी जानकारी केवल मथुरा में वह जिन लोगों से मिला था उनको थी और इसके अलावा उसके पिता कमलेश दुबे व पत्नी को थी। वह घटना को लेकर मथुरा के लोगों पर शंका जता रहा है। एसपी ने बताया कि उससे अभी पूछताछ की जा रही है। मामला कुछ और ही निकलने की उम्मीद है।
----
अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे लोग
औरैया। प्रॉपर्टी डीलर अमित दुबे के मिलने की जानकारी होते ही उसे उधार रुपये देने वालों की जान में जान आई। अमित के लापता होने के बाद उनके परिजनों की ओर से उधार देने वालों पर अपहरण किए जाने की आशंका जताई गई थी। जिसके बाद लोगों को पुलिस की पूछताछ के कारण परेशान होना पड़ा था। ऐसे में लोगों का कहना है कि एक तो रुपये दिए उस पर उनके ही ऊपर अपहरण की आशंका जताई गई। ऐसे लोग शाम को कोतवाली पहुंचे जहां अमित पर रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी कर रहे थे। संवाद
----
यह है मामला
औरैया। कानपुर देहात जिले के लक्ष्मणपुर मिलकपुर के मूल निवासी अमित दुबे लखनऊ में पिछले दस सालों से रहकर प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। अछल्दा में उनकी ससुराल है। पांच जुलाई की सुबह लगभग सात बजे उनकी कार दिबियापुर रोड पर लावारिस हालत में मिली थी। इसके बाद थाने पहुंची प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मांडवी ने कार अपनी बताते हुए पति के अपहरण की आशंका जताई थी। इसी बीच पांच जुलाई को ही देर रात प्रॉपर्टी डीलर अमित दुबे के पिता कमलेश दुबे की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था।