{"_id":"5f15eb1e8ebc3e9ed3112a7e","slug":"crime-auraiya-news-knp57232935","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर कब्जा करने से मना करने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर पर कब्जा करने से मना करने पर पीटा
विज्ञापन
बेला (औरैया)। थाना क्षेत्र के औरो गांव में कब्जे का विरोध करने पर दबंगों ने महिला और उसकी बहन को पीट दिया। बीचबचाव करने पहुंचे महंत को भी पीट दिया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
गांव निवासी छविराम सिंह ने बताया कि वह कन्नौज मेडिकल कॉलेज गया था। घर में पत्नी रूबी व साली ललिता थी। आरोप लगाया कि सुबह करीब दस बजे गांव के कुछ दबंग घर पर कब्जा करने की नीयत से सामान फेंकने लगे। पत्नी और साली से मारपीट की।
शोर सुनकर पड़ोसी वरदानी महाराज, नंदी महाराज व भोले बीचबचाव करने लगे। दबंगों ने उन्हें भी पीट दिया। सूचना के एक घंटे बाद तक पुलिस नहीं पहुंची। पीड़ित ने थाने पहुंचकर उपनिरीक्षक सुखराम सिंह से शिकायत की। थाना प्रभारी पप्पू सिंह ने बताया कि पीड़ितों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल चिचौली भेजा गया है। शिकायत पत्र मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।