फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

प्रताड़ित होकर नेवी जवान ने लगाई थी फांसी

Fri, 10 Jul 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। मोहल्ला नई बस्ती पढ़ीन दरवाजा में दिबियापुर बाईपास के पास रहने वाले नेवी जवान ऋषभ ने गुरुवार को घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। सूचना मिलने पर गुरुवार देर रात मायके से यहां पहुंची ऋषभ की पत्नी साक्षी ने ससुराल वालों पर पैसे को लेकर पति को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कहा कि प्रताड़ना से परेशान होकर पति ने आत्महत्या कर ली। इस संबंध में नेवी जवान की पत्नी ने एएसपी को प्रार्थनापत्र देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मृतक ऋषभ के पिता ने उल्टा बहू पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एएसपी कमलेश दीक्षित को दिए प्रार्थनापत्र में नेवी जवान ऋषभ की पत्नी साक्षी ने कहा है कि उसका विवाह 17 फरवरी 2020 को ऋषभ से हुआ था। शादी के बाद ससुर रामबहादुर ने उसके चाचा अमरनाथ से 50 हजार रुपये की मांग की थी। इस पर चाचा ने 30 हजार रुपये ससुर को दिए थे। उसके ससुर रामबहादुर, सास व दोनों देवर उसके पति से पूरा वेतन मांगते थे। इसको लेकर उन लोगों का उसके पति से कई बार झगड़ा भी हुआ। उसने पति ऋषभ की मौत के पीछे ससुर, सास, दोनों देवरों पर रुपयों को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कहा कि उसकी के चलते परेशान होकर उसके पति ऋषभ ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

उधर, ऋषभ के पिता रामबहादुर वर्मा ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया। उल्टा बहू साक्षी पर आरोप मढ़ा कि वह ऋषभ को प्रताड़ित करती थी। वहीं, एएसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने से मौत की पुष्टि हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेवी के जवान ऋषभ की मौत की सूचना मिलने पर ससुराल पहुंची पत्नी साक्षी व उसके परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाने पर हंगामा किया। ऋषभ के ससुराल वालों का कहना था कि पहले नेवी के अधिकारियों से आदेश लाएं, तभी शव उठने दिया जाएगा। इस पर पुलिस अधिकारियों ने नेवी के अधिकारियों से बात की। इसके बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed