{"_id":"5f075d588ebc3e635b3e963e","slug":"crime-auraiya-news-knp5702950134","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़त में टमाटर बेचने के विवाद में हुआ था संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़त में टमाटर बेचने के विवाद में हुआ था संघर्ष
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। मंडी समिति में बुधवार की शाम दो पक्षों में हुए संघर्ष के मामले में पुलिस ने घायल किशनपुर के पूर्व प्रधान के भाई की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। गंभीर रूप से घायल दो पूर्व प्रधानों समेत तीन को कानपुर रेफर किया गया है। आढ़त पर टमाटर बेचने को लेकर संघर्ष हुआ था।
सुनील कुमार निवासी किशनपुर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बुधवार को हिमाचल प्रदेश से एक डीसीएम में टमाटर लाकर मंडी समिति दिबियापुर में आढ़तियों को बेचा था। शाम लगभग पौने सात बजे निहाल सिंह निवासी हरी सिंह की मड़ैया उनके भाई अनिल व सुरेंद्र को धमकी देने लगे कि उसके भाई गब्बर सिंह की आढ़त पर टमाटर क्यों नहीं बेचते। इसी बात से नाराज होकर निहाल सिंह, उसके लड़के दीपक, मंजीत, सीपू, अजय एवं रवि निवासी हरी सिंह की मड़ैया, कपिल निवासी सहायल रोड दिबियापुर, सनी निवासी किशनपुर ने उनके भाइयों पर लाठी डंडों एवं कुल्हाड़ी से हमला किया। बचाने आए संजीव निवासी गेहूचना पुरवा, वीरेंद्र निवासी किशनपुर को भी मारापीटा।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बुधवार देर शाम मंडी समिति पहुंचकर दिबियापुर के थाना प्रभारी अनिल विश्वकर्मा एवं दरोगा मूलेंद्र सिंह ने जांच की। उधर, दिबियापुर के निजी अस्पताल में इलाज करा रहे पूर्व प्रधान किशनपुर अनिल बाबा, अनिल के भाई सुरेंद्र एवं असू के पूर्व प्रधान कल्लू को कानपुर रेफर कर दिया गया है।