{"_id":"5efcd16d8ebc3e42d162c999","slug":"crime-auraiya-news-knp568737090","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मुकदमे के पैरोकार से पुलिस ने की पूछताछ, सफेद कार की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मुकदमे के पैरोकार से पुलिस ने की पूछताछ, सफेद कार की तलाश जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। ककोर में बंबा की पुलिया पर 23 जून की सुबह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रथम) राजेश चौधरी व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक) रामनेत पर हमले के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक मुकदमे के पैरोकार से पूछताछ की। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायिक अधिकारियों की ओर से किए गए शक के बाद की है। उधर, पुलिस सफेद स्कार्पियो की तलाश में भी जुटी हुई है।
इस संबंध में एसपी सुनीति ने बताया कि घटना के बाद न्यायिक अधिकारियों की ओर से दिबियापुर थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में एक मुकदमे के पैरोकार पर हमला करने या कराए जाने का शक जताया गया था। इस पर पुलिस छानबीन के दौरान इस तथ्य पर भी नजर बनाए हुए थी। बुधवार को पुलिस ने शक के दायरे में आए एक मुकदमे के पैरोकार को बुलाकर पूछताछ की।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा पुलिस न्यायिक अधिकारियों की कार का पीछा करने वाली सफेद रंग की स्कार्पियो की तलाश में जुटी है। इसकी फुटेज सुभाष चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे से मिली है।
विज्ञापन
मालूम हो कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रथम) राजेश चौधरी व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक) रामनेत 23 जून को सुबह गेल स्थित आवास से कचहरी जा रहे थे। ककोर में बंबा की पुलिया पर पहुंचते ही हमला हो गया था।