{"_id":"5efccfff8ebc3e433471f668","slug":"crime-auraiya-news-knp568734956","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में फांसी पर लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में फांसी पर लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला (औरैया)। गांव रखवरिया (पट्टी ज्ञानी) निवासी गोविंद (38) पुत्र बांकेलाल का शव बुधवार सुबह उसके कमरे में फंदे पर लटकता मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव वालों ने बताया कि वह शराब का लती था। कुछ दिन पहले ही पत्नी से अनबन हो जाने के कारण उसकी पत्नी अपने मायके गांव नाला प्रतापपुर कानपुर देहात चली गई थी। घटना के बाद परिजनों ने उसकी पत्नी सरला को जानकारी दी।
पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी व बच्चे गांव पहुंचे। गांव वालों ने बताया कि मृतक के तीन बच्चे हैं। जिसमें चार साल की एक पुत्र, 13 साल की पुत्री व दूसरी पुत्री 15 साल की है। थानाध्यक्ष पप्पू सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर व तहरीर मिलने पर उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।