{"_id":"5ebed2618ebc3e908e026d99","slug":"crime-auraiya-news-knp5603333130","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर झूलता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर झूलता मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद (औरैया)। फफूंद बाईपास स्थित अमरूद के बाग में शुक्रवार को सुबह एक युवक का शव पेड़ से फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गोविंदगंज मोहल्ला निवासी सनी राजपूत (35) पुत्र सुरेशचंद्र राजपूत गुरुवार को दोपहर बिना कुछ बताए घर से चला गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन युवक का पता नहीं चला। शुक्रवार को सुबह फफूंद बाईपास स्थित एक अमरूद के बाग में युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। आसपास खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने पुलिस को सूचना दी।
जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक के पिता से शिनाख्त कराकर तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सनी की फफूंद कस्बे में स्वयं का कंप्यूटर पर डाउनलोड व ऑनलाइन कार्य करता था। लगभग 12 साल पहले उसका विवाह दिबियापुर निवासी पूनम से हुआ था। मृतक का एक दस वर्षीय पुत्र शुभांग व ढाई वर्षीय पुत्री एकता है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।