{"_id":"5ebed2628ebc3e90240f7c1e","slug":"crime-auraiya-news-knp560332878","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला एवं एक युवक के शव संदिग्धावस्था में फांसी के फंदे पर झूलते मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला एवं एक युवक के शव संदिग्धावस्था में फांसी के फंदे पर झूलते मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। दखनाई गांव में शुक्रवार की शाम एक महिला व गांव के एक युवक का शव महिला के घर में कमरे में अलग-अलग फंदे पर झूलता मिला। एक साथ दो शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला बता रही है। दोनों ही अनुसूचित जाति के हैं।
शुक्रवार की शाम दखनाई गांव में सुमित के घर उसकी पत्नी गीता (24) व गांव के ही एक युवक चंद्रशेखर (22) का शव घर के कमरे में अलग-अलग फंदे लटकता हुआ मिला। सूचना मिलने पर दिबियापुर थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला व हरचंदपुर चौकी इंचार्ज राम खिलाड़ी यादव मौके पर पहुंचे। कमरे में बाहर से बंद ताला खुलवाकर दोनों शव को फंदे से उतरवाया।
दिबियापुर इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। महिला विवाहित थी और उसके दो पुत्रियां हैं। महिला का पति घटना के समय अंबियापुर कानपुर देहात स्थित ससुराल गया है। उसके साथ ही बड़ी बेटी भी साथ गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि महिला के ससुर ने दोनों को कमरे में देख ताला लगा दिया था और गांव वालों को बुलाने चला गया था। पकड़े जाने व पोल खुलने के डर से दोनों ने आत्महत्या कर ली। छोटी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। ग्रामीणों के अनुसार मृतक महिला एवं युवक दोनों एक ही जाति के थे। परिजनों को प्रेम प्रसंग की जानकारी थी और वे इसका विरोध करते थे। पुलिस ने कमरे का ताला खुलवाकर दोनो के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक अविवाहित था और गांव में ही रहकर मजदूरी करता था। जबकि मृतका का पति भी दिहाड़ी मजदूर है।