{"_id":"5ebed0ef8ebc3e90a76552a1","slug":"crime-auraiya-news-knp560331730","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जौंरा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही सीओ सिटी व कोतवाली इंस्पेक्टर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहां आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र के गांव अस्वी निवासी किसान अनिल सिंह जादौन (40) पुत्र स्व. जगन्नाथ सिंह शुक्रवार का शव जौंरा गांव में सेंगर नदी पुल के पास सड़क किनारे पड़ा पाया गया। जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे।
परिजनों ने बताया कि मृतक औरैया गल्ला मंडी गेहूं बेचने आया था। वहां से साइकिल से घर वापस जा रहा था। तभी उसका शव गांव में सड़क किनारे पड़े होने की सूचना घर पहुंची। उधर शव मिलने की जानकारी होते ही सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव, कोतवाली इंस्पेक्टर दिनेश कुमार फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जहां परिजनों से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में सीओ सिटी ने बताया कि सड़क किनारे युवक का शव व उसकी साइकिल पड़ी पाई गई है। परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।