फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

सराफा व्यापारी की फेसबुक आईडी हैक कर लोगों से मांगे रुपये

Thu, 07 May 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
crime
दिबियापुर (औरैया)। साइबर अपराधियों ने कस्बे के सराफा कारोबारी की फेसबुक आईडी हैक कर उनके मित्रों को मैसेज भेजकर रुपये मांगे। जानकारी मिलने पर सराफा कारोबारी ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर मित्रों को आईडी हैक होने की जानकारी देते हुए आगाह किया। मालूम हो कि इसके पहले कृषि राज्य मंत्री एवं ज्योतिषाचार्य की भी फेसबुक आईडी हैक हो चुकी है।
विज्ञापन

दिबियापुर में बेला रोड निवासी सराफा व्यापारी राहुल गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को उनकी फेसबुक आईडी से कुछ लोगों को मैसेज भेजकर 15-15 हजार रुपये की डिमांड की गई। मैसेज पाने वाले फेसबुक मित्रों ने उन्हें फोन कर इसकी जानकारी दी। इस पर सराफा व्यापारी ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर आईडी हैक होने की जानकारी दी। बताया कि अभी तक किसी ने साइबर अपराधी को रुपये तो नहीं भेजे हैं। हालांकि उन्होंने अपने फेसबुक दोस्तों को सावधान रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत की फेसबुक आईडी हैक करके ठगों ने उनके फेसबुक मित्रों को मैसेज भेजकर 20 से 50 हजार रुपये की डिमांड की थी। पिछले सप्ताह हरतौली निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित कमल त्रिपाठी की फेसबुक आईडी हैक करके कई लोगों को मैसेज भेजकर रुपये की मांग की गई थी। ज्योतिषाचार्य की दिल्ली में रहने वाली ममेरी बहन ने 30 हजार रुपये पेटीएम के माध्यम से ठग के पास भेज भी दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed