{"_id":"5ea32bfc8ebc3e909943a25f","slug":"crime-auraiya-news-knp556879155","type":"story","status":"publish","title_hn":"काटे जा रहे चालान पर सतर्कता का नहीं दिख रहा बाइक चालकों पर असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काटे जा रहे चालान पर सतर्कता का नहीं दिख रहा बाइक चालकों पर असर
विज्ञापन
औरैया। लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर फर्राटा भर रहे वाहन चालकों पर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। शनिवार को पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों को रोका। हेलमेट व मास्क न लगाने वालों का चालान किया। साथ ही हिदायत दी कि बिना वजह घरों से न निकलें।
कोरोना वायरस से बचाव को लेकर करीब एक माह से लॉकडाउन लागू है। ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से सभी से सोशल डिस्टेंस अपनाते हुए मुंह पर मास्क लगाकर निकलने की अपील के साथ ही बिना अनुमति पत्र के बाइक संचालन पर पूरी तरह से प्रतिबंधित है। सुभाष चौक से निकलने वालों में ज्यादातर मास्क न लगाकर गुजरते रहे।
ऐसे में मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा काफी समझाने के बाद भी कोई फर्क नहीं दिखाई दिया। जिस पर उन्होंने चालान काटना शुरू कर दिया। चालान कटते देख काफी बाइक सवार दूर से ही दूसरी गली में मुड़कर निकल लिए। इस दौरान मौके पर पहुंचकर अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित व एडीएम एमपी सिंह ने मौके का जायजा लिया।