फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

दो मंजिला मकान में रहने वाले व्यक्ति ने चेयरमैन से मांगा आटा, मना करने पर आडियो किया वायरल

Thu, 23 Apr 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
crime
दिबियापुर (औरैया)। कलक्टरी रोड पर रहने वाले एक व्यक्ति ने नगर पंचायत दिबियापुर के अध्यक्ष अरविंद पोरवाल को फोन कर आटा मांगा। उनके असमर्थता जताने पर अध्यक्ष और उसकी बातचीत का आडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। अध्यक्ष की शिकायत पर मौके पर जांच करने पहुंची दिबियापुर थाने की पुलिस के साथ अभद्रता की गई। इस पर पुलिस ने तीन लोगों को शांतिभंग में पाबंद कर दिया है।
विज्ञापन

कलक्टरी रोड पर दो मंजिला मकान में रहने वाले एक व्यक्ति ने नगर पंचायत दिबियापुर के अध्यक्ष अरविंद पोरवाल को फोन कर आटा की मांग की। अध्यक्ष ने यह कहकर मना कर दिया कि जरूरतमंद के घर तक राशन पहुंच रहा है और अब आटा बंटना बंद हो गया है।
विज्ञापन

इस पर फोन करने वाले व्यक्ति ने वोट मांगने आने पर सबक सिखाने की बात कही। इसके थोड़ी देर में ही फोन करने वाले व्यक्ति ने अपने साथियों की मदद से बातचीत का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। नगर पंचायत चेयरमैन अरविंद पोरवाल ने मामले की लिखित शिकायत दिबियापुर थाने में की। शिकायत में बताया गया कि जनप्रतिनिधियों की छवि धूमिल करने के इरादे से आडियो वायरल किया गया है। फोन करने वाला व्यक्ति सत्ताधारी दल के एक बड़े नेता का नाम भी ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को दिबियापुर थाने के दरोगा मुकेश कुमार एवं दरोगा मूलेंद्र सिंह मामले की जांच करने के लिए आडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के घर पहुंचे और पूछताछ करने लगे। इसी बीच पड़ोस के व्यक्ति ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि पड़ोसी को वीडियो बनाने से मना किया तो वह परिजनों के साथ भिड़ गया। पुलिस ने गुड्डू उर्फ शिवकांत पुत्र रामप्रकाश, रजक दुबे पुत्र कृष्णकांत एवं दिनेश यादव पुत्र हुकुम सिंह निवासीगण कलक्टरी रोड दिबियापुर को शांति भंग में पाबंद कर दिया है। कृष्णकांत की पत्नी कुसुम दुबे ने वीडियो बनाने पर पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है।

दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला का कहना है कि वीडियो बनाने से रोकने पर आरोपी पुलिस टीम से भिड़ गए थे। इसलिए उन्हें शांति भंग में पाबंद किया गया है। आडियो बनाकर वायरल करने वाला युवक मौके पर नहीं मिला है। इस संबंध में चेयरमैन अरविंद पोरवाल का कहना है कि ऐसे लोगों के कारण ही जरूरतमंदों तक मदद नहीं पहुंच पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed