{"_id":"5e8cab568ebc3e769a043ee8","slug":"crime-auraiya-news-knp5541753133","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में 11 दुकानदारों व 12 अन्य पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में 11 दुकानदारों व 12 अन्य पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन
फोटो07एयूआरपी 04- बिना हेलमेट के जा रहे बाइक सवार को निर्देशों का पालन करने की सीख देतीं एसपी सुनीति
- फोटो : AURAIYA
औरैया। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार किया है। 24 घंटे के अंदर 11 दुकानदारों और 12 अन्य समेत 23 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान 10 दो पहिया वाहन सीज किए गए। 72 वाहनों का चालान किया गया। पांच हजार रुपये समन वसूला गया। इस दौरान एसपी ने सभी से घरों के बाहर न निकलने की अपील भी की। वहीं, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने शहर के मुख्य मार्गों पर रूट मार्च कर सभी से नियमों का पालन करने की अपील की।
लॉकडाउन के दौरान मंगलवार को एसपी सुनीति ने शहर का भ्रमण किया। सड़कों पर बिना मास्क व हेलमेट के अलावा जरूरी कागजात न रखने पर 72 वाहन चालकों का चालान किया गया। 10 बाइकें सीज कर पांच हजार रुपये समन शुल्क वसूल किया गया। भ्रमण के दौरान एसपी ने पुलिस कर्मियों को भी मास्क लगाकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने ठेलों पर सब्जी आदि बेच रहे विक्रेताओं से बिना मास्क के बाहर न निकलने को कहा। वहीं, सोमवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 11 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
मंगलवार को 12 अन्य लोगों को नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर चालान किया गया। इस दौरान 45 लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। उधर, सुभाष चौक पर मंगलवार की सुबह मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव के निर्देशन में पुलिस ने बिना हेलमेट, मास्क के निकल रहे दो पहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।