{"_id":"5e7e23c68ebc3e774b5e27da","slug":"crime-auraiya-news-knp552608618","type":"story","status":"publish","title_hn":"लहरापुर सब्जी मंडी में धक्का-मुक्की, पुलिस ने भाजी लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लहरापुर सब्जी मंडी में धक्का-मुक्की, पुलिस ने भाजी लाठियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना/सहायल (औरैया)। लॉकडाउन के चलते शुक्रवार को जरूरी सामान खरीदने के लिए छूट मिलते ही लहरापुर सब्जी मंडी में भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान निश्चित दूरी बनाए रखने का नियम का उल्लंघन कर धक्का मुक्की होते देख पुलिस ने दुकानदारों पर लाठियां बरसा कर सब्जी मंडी बंद करा दी। वहीं, बिधूना मंडी में घूम रहे लोगों को पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ा।
सुबह 9 से 11 बजे तक जरूरी सामान की खरीदारी के लिए प्रशासन ने छूट दी है। शुक्रवार को सहायल क्षेत्र के लहरापुर में सब्जी आदि की खरीदारी के लिए मंडी में भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ बढ़ने पर वहां धक्का मुक्की शुरू हो गई। सूचना मिलने पर लहरापुर कस्बा इंचार्ज फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पहले लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई किसी की सुनने को तैयार नहीं हुआ।
इसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ा। इस दौरान मंडी में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दुकानदारों पर लाठियां बरसाकर सब्जी की दुकानें बंद कराईं। दुकानदार दुकान छोड़कर भागने लगे। हालांकि बाद में पुलिस ने दुकानदारों को समझा कर सामान अंदर रखवाया।
विज्ञापन
जरूरी सामानों की खरीद के लिए दिए गए समय से पूर्व ही दुकानों के बंद करा दिए जाने पर दुकानदार आक्रोशित दिखे। प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया। उधर, बिधूना में सब्जी मंडी में बिना किसी काम के घूम रहे लोगों को पुलिस ने लाठियां बरसा कर खदेड़ा। पुलिस ने दुकानदारों से निर्धारित समय तक ही सब्जी बेचने की अपील की।
वहीं, शुक्रवार को सुबह बाजार खुला तो सब्जियों के दाम लगभग सामान्य कीमत के आसपास थे, लेकिन बाद में जब प्रशासन ने दुकानों को बंद करा दिया तो इसके बाद डेढ़ से दोगुना तक बढ़ गए। कुछ दुकानदार चोरी छिपे सब्जी समेत अन्य जरूरी सामान बेच रहे थे। इस दौरान आलू 40 रुपये, हरी मिर्च 160 रुपये, लौकी 40 रुपये, टमाटर 60 रुपये किलो तक बिकने लगा। फलों के भाव भी बढ़ गए और सेब 100 रुपये की जगह 120, अनार 140, संतरा 60 रुपये, केला 60 रुपये बिकने लगा। हालांकि कुछ ठेला दुकानदारों को पुलिस ने महंगा सामान बेचने पर कड़ी फटकार लगाई।