{"_id":"5e7cd23e8ebc3e76951fc9ce","slug":"crime-auraiya-news-knp5524687124","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन उल्लंघन में जिले में 26 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन उल्लंघन में जिले में 26 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में जिले भर में 26 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सड़कों पर फर्राटा भर रहे 50 वाहन सीज किए गए। 65 वाहनों का चालान किया गया है। 19,500 रुपये शमन शुल्क जमा कराया गया है।
सबसे ज्यादा बिधूना कोतवाली में 11 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एएसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि जिले में कार्रवाई तीन तरह की हुई हैं। पहली चेतावनी, दूसरी एफआईआर और तीसरा चालान।
उधर, फफूंद में लॉकडाउन का उल्लंघन करने में ईंट-भट्ठा मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। गुरुवार को फफूंद थाने के एसआई अजब सिंह फोर्स के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गांव दखलीपुर में जय मां ईंट उद्योग पर उन्होंने मजदूरों को ईंट ढुलाई, ईंट पकाई व भट्ठा के अन्य कार्य करते पाया।
विज्ञापन
पुलिस ने भट्ठा के मुनीम सत्यप्रकाश राजपूत को पकड़ लिया। भट्ठा मालिक भाग निकला। पुलिस ने भट्ठा के मालिक सत्यजीत सिंह पाल निवासी गांव चिरैयापुर फफूंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।