फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

सैफई ले जाते समय शिक्षक ने तोड़ा दम, मचा कोहराम

Thu, 26 Mar 2020 09:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
crime
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव जगदीशपुर में बुधवार की रात जानलेवा हमले में गोली लगने से घायल शिक्षक की सैफई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना की खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन

गांव जगदीशपुर निवासी संतोष दोहरे (37) पुत्र राजबहादुर दोहरे जालौन जिले के गांव सियारी चेलापुर में उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। लॉकडाउन के चलते विद्यालय में छुट्टी होने से वह इन दिनों घर पर ही थे।
विज्ञापन

बुधवार की रात खेत में पानी लगाते समय हमलावरों ने गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल शिक्षक को परिजन सैफई लेकर जा रहे थे, रास्ते में मौत हो गई। संतोष दोहरे की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शिक्षक के भाई महेंद्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed