{"_id":"5e7b816f8ebc3e772431b425","slug":"crime-auraiya-news-knp552339774","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पानी लगा रहे शिक्षक को मारी गोली, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में पानी लगा रहे शिक्षक को मारी गोली, रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर में बुधवार की रात खेत में पानी लगा रहे शिक्षक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। गोली लगते ही शिक्षक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। फायरिंग की सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल शिक्षक को सीएचसी अजीतमल ले गए। वहां डॉक्टरों ने नाजुक हालत देखते हुए सैफई रेफर कर दिया।
गांव जगदीशपुर निवासी संतोष दोहरे (38) पुत्र राज बहादुर दोहरे जालौन जिले के गांव सियारी सहरापुर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है। स्कूलों की छुट्टी के चलते वह इस समय में घर पर थे। बुधवार की रात वह खेतों पर पानी लगा रहे थे। तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके सीने में गोली मार दी।
गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण खेत पर पहुंचे तो संतोष खून से लथपथ पड़े थे। लोग उन्हें सीएचसी अजीतमल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह सीएचसी पहुंचे और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।