{"_id":"5e7b7e9c8ebc3e769c7226a3","slug":"crime-auraiya-news-knp552336442","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की मौत के बाद बेटे ने घर में छिपाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की मौत के बाद बेटे ने घर में छिपाया शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के भिखरा गांव में मंगलवार को दोपहर एक वृद्धा की मौत हो गई। उसका पुत्र अंतिम संस्कार करने के बजाए शव को घर में बंद कर दरवाजे पर बैठा रहा। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के आने की जानकारी होते ही युवक घर में ताला लगाकर भाग गया। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। तब जाकर 24 घंटे बाद शव को घर से बाहर निकलवाकर अंतिम संस्कार कराया जा सका। पुलिस ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार है।
क्षय रोग से पीड़ित भिखरा गांव निवासी सुमन देवी (75) की मंगलवार की दोपहर मौत हो गई। वृद्धा की मौत के बाद उसका पुत्र संजय तिवारी शव का अंतिम संस्कार न करके घर में ही बंद कर बाहर आकर बैठ गया। गांव वालों ने संजय को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने धर्म परिवर्तन करने की बात कहकर अंतिम संस्कार न करने का जवाब दे दिया।
विज्ञापन
गर्मी के चलते शव से दुर्गंध उठने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच संजय घर में ताला लगाकर भाग गया। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने उसे कस्बे से थोड़ी दूर स्थित रामपुर गांव स्थित खेत से पकड़ा। बुधवार की दोपहर 24 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार कराया जा सका। गांव वालों ने बताया कि युवक संजय अपने पिता के स्थान पर गुरुग्राम में बिजली विभाग में काम करता है।