फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

होली खेलने से मना करने पर चाचा भतीजे की कर दी पिटाई

Thu, 12 Mar 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime
दिबियापुर (औरैया)। गांव प्रतापपुर में मंगलवार को होली खेलने से मना करने पर चार लोगों ने चाचा-भतीजे को लाठी-डंडों से जमकर मारापीटा। पिटाई से गंभीर रूप से घायल चाचा-भतीजे को दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, कंचौसी में जुआ खेलने से मना करने पर एक युवक की जमकर पिटाई की गई।
विज्ञापन

गांव प्रतापपुर निवासी राजू पुत्र दलवीर सिंह ने दिबियापुर थाने में तहरीर दी है कि मंगलवार को गांव के ही जगत सिंह व पटवारी पुत्र रघुवीर सिंह, सर्वेश पुत्र परशुराम व राहुल पुत्र महेश होली खेलने आए। इन लोगों ने उसके ऊपर कीचड़ व मिट्टी आदि डालना शुरू कर दिया। मना करने पर उसे व उसके भतीजे सचिन को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चारों लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, कंचौसी में मंगलवार की सुबह जुआ खेलने से मना करने पर एक युवक को चार लोगों ने जमकर पीटा। शशि पत्नी बदन सिंह निवासी कंचौसी ने दिबियापुर थाने में तहरीर दी है कि गांव के ही भूरे, सोनू, अनुज व काके उसके घर आए और उसके पति बदन सिंह से जुआ खेलने के लिए कहा। मना करने पर आरोपियों ने पति को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed