{"_id":"5e4440028ebc3ee5c31c2a92","slug":"crime-auraiya-news-knp5442378180","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति कांड: पत्नी को दो व खुद को एक गोली लगने से हुई थी पति-पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपति कांड: पत्नी को दो व खुद को एक गोली लगने से हुई थी पति-पत्नी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के सुर्खीपुर रमपुरा में निर्माणाधीन मकान के एक कमरे में पति-पत्नी की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। मृतक शिवकुमार ने अपनी पत्नी निजा को दो गोलियां मारने के बाद खुद को एक गोली मारकर मौत को गले लगाया था। यह जानकारी कोतवाली निरीक्षक दिनेश कुमार बिंद ने दी है।
अजीतमल क्षेत्र के सुर्खीपुर रमपुरा में श्याम किशोर के निर्माणाधीन मकान के एक कमरे में शिवकुमार निवासी बग्गा का पुरवा थाना दिबियापुर व उसकी पत्नी निजा का लहूलुहान शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शवों के पास से तमंचा व कारतूस के खोखे बरामद किए थे।
पुलिस ने मृतक शिवकुमार के खिलाफ अवैध असलहा रखने के आरोप में कोतवाली में मामला भी दर्ज किया था। बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फायर ऑफ इंजरी आया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार बिंद ने बताया कि एक्सरे एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार यह प्रतीत होता है कि मृतक शिवकुमार ने अपनी पत्नी निजा को दो गोलियां मारने के बाद खुद को एक गोली मारकर मौत को गले लगाया है।