{"_id":"5e443f518ebc3ee5972ac792","slug":"crime-auraiya-news-knp5442366112","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाउंट हैक कर हैकर ने फेसबुक फ्रेंड्स से ठगे हजारों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाउंट हैक कर हैकर ने फेसबुक फ्रेंड्स से ठगे हजारों रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली में अटा गांव निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देते हुए बताया कि किसी ने उसका फेसबुक अकाउंट हैक कर उसके दोस्तों से दस हजार रुपये ठग लिए। हैकर ने बीमारी का बहाना बताकर मैसेज भेज इलाज कराने के लिए तत्काल उसकी जरूरत पूरी करने की गुहार लगाई। जिस पर दो लोगों से उसने पांच-पांच हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अटा निवासी अश्विनी कुमार मिश्रा पुत्र अवधेश मिश्रा ने कोतवाली पुलिस को बताया कि मंगलवार को किसी व्यक्ति ने उसका फेसबुक अकाउंट हैक कर मैसेंजर के माध्यम से उसके फेसबुक दोस्तों को मैसेज किया। इसमें हैकर ने बीमारी की हालत में अस्पताल में भर्ती होने की बात कहते हुए रुपये भेजकर मदद करने की गुहार लगाई।
मैसेज में उसने यह भी लिखा कि वह अभी किसी से बात नहीं कर सकता है। इसलिए मैसेंजर के माध्यम से मैसेज कर रहा है। जल्द से जल्द उसके बताए गए नंबर पर रुपये भेज दें। पीड़ित ने बताया कि हैक किए गए अकाउंट पर उसकी फोटो देख कर बिना उससे बात किए ही मैसेज द्वारा बताए गए नंबरों पर दो लोगों ने पांच-पांच हजार रुपये भेज दिए। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। इससे हैकर द्वारा किसी और को ठगी का शिकार बनने से बचाया जा सके। पीड़ित की तहरीर मिलने पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच मेें जुट गई है।