{"_id":"5e443c858ebc3ee619651af7","slug":"crime-auraiya-news-knp5442336155","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक नगर के एक मकान में युवक का संदिग्धावस्था में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक नगर के एक मकान में युवक का संदिग्धावस्था में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। सैनिक नगर बस्ती में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार को दोपहर उसका शव मकान के अंदर मिला। मकान से दुर्गंध आने पर मोहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। सूचना मिलने पर पहुंची युवक की मां व भाई ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार किया है।
जितेंद्र (28) पुत्र रामअवतार सैनिक नगर बस्ती में एक मकान में अकेले रहता था। बुधवार को दोपहर में मकान से काफी तेज बदबू आने पर लोगों ने घर के अंदर झांककर देखा। वहां जितेंद्र का शव पड़ा था। मोहल्ले के लोगों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। शाम के समय पहुंचे मृतक के भाई ज्ञानेंद्र एवं मां ने पुलिस से किसी कार्रवाई से इनकार किया। भाई ज्ञानेंद्र लखनऊ में परिवहन विभाग में कार्यरत है।
दिबियापुर थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि परिजनों ने कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है। मृतक नशे का आदी था। मां से भी झगड़ता था। इसी के चलते मां भी काफी दिनों से पैतृक गांव औरैया कोतवाली के ककरैया गांव में रह रही थी। संभावना जताई कि नशा अधिक हो जाने से युवक की मौत हुई है।