{"_id":"5e42efe78ebc3ee590709f7c","slug":"crime-auraiya-news-knp544029083","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
फोटो 11 एयूआरपी 06- रजुआमऊ गांव में फांसी लगाने की सूचना पर पहुंची पुलिस से बातचीत करते मृतका के परिज
- फोटो : AURAIYA
Link Copied
अछल्दा (औरैया)। रजुआमऊ गांव में सोमवार की रात एक महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, महिला के मायके वालों ने स्वाभाविक मौत बताकर किसी भी तरह की कार्रवाई न करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
रजुआमऊ गांव निवासी संजय सिंह की पत्नी रेखा ने सोमवार की रात घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार को सुबह ससुराल वालों ने महिला को फंदे पर लटका देखा तो अछल्दा थाने में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा। इसी बीच मायके वाले भी पहुंच गए।
विज्ञापन
महिला के भाई राजेश सिंह व कमल सिंह पुत्र स्व. रजपाल सिंह निवासी सैफाबाद थाना डेरापुर जिला कानपुर देहात ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनकी बहन रेखा का स्वास्थ्य कई वर्षों से खराब था, उसकी प्राकृतिक मौत हुई है। भाइयों ने इस मामले में किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया है। उधर, इस मामले में एसओ अछल्दा राजेश कुमार ने बताया है कि महिला की मौत फांसी के फंदे पर झूलने से हुई है। मायके वालों ने दी तहरीर में कार्रवाई से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।