फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी छात्र की हत्या, दंपति गिरफ्तार

Fri, 07 Feb 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। फफूंद थाना क्षेत्र में छात्र अजय कुमार की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त डंडा व बाइक समेत अन्य सामान बरामद कर लिया। आरोपी दंपति ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए कहा कि बेटी के साथ अजय का प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना के दिन अजय को बेटी के साथ मकान की छत पर देख लिया था। इस पर गुस्से में अजय की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी दंपति को जेल भेज दिया है। साथ ही नामजद अन्य दो आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली सभागार में एएसपी कमलेश दीक्षित ने आकाश हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि फफूंद क्षेत्र के अजलापुर गांव निवासी आकाश कुमार ने फफूंद थाने में 31 जनवरी तहरीर देकर भाई व इंटर मीडियट के छात्र अजय कुमार (16) के 27 जनवरी से गुम होने की सूचना दी थी। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

2 फरवरी को छात्र अजय का शव पुलिस ने केशमपुर गांव के पास सेंगर नदी के किनारे से बरामद किया था। इसके बाद आकाश ने कपिल शुक्ला, कपिल शुक्ला की बेटी, कपिल शुक्ला की पत्नी व कपिल शुक्ला के भाई के नाम हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आकाश ने पुलिस को बताया था कि उसका भाई अजय देवपुर गांव निवासी कपिल शुक्ला की बेटी से बात करता था। इसी वजह से उसके भाई की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि मामले में पुलिस ने कपिल शुक्ला व उसकी पत्नी ममता शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दंपति ने छात्र को बेटी के साथ रात में छत पर देख लिया था। इस पर छात्र को डंडे से पीटकर घायल कर दिया। उसके बाद गमछे से उसका गला घोटकर मार दिया। फिर बाइक से उसके शव को ले जाकर सेंगर नदी किनारे फेंक दिया। हत्यारोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त डंडा, बाइक के अलावा मृतक की साइकिल, लोअर, सैंडल व टूटा हुआ मोबाइल बरामद किया है। एएसपी ने गुडवर्क करने वाले थाना प्रभारी अखिलेश जायसवाल और उनकी टीम को दस हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने बताया की गिरफ्तार दंपति को जेल भेज दिया गया है। अन्य दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed