{"_id":"5e3c65d38ebc3ee61568e53b","slug":"crime-auraiya-news-knp5429736155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिधूना कोतवाली को बीट प्रभारियों के लिए मिली दो बाइकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिधूना कोतवाली को बीट प्रभारियों के लिए मिली दो बाइकें
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। क्राइम कंट्रोल के लिए बीट प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए शासन की ओर से औरैया को दो बाइकें मिली है। गुरुवार को एसपी सुनीति ने बिधूना कोतवाली से हरी झंडी दिखाकर दोनों बाइकों को रवाना किया। इसके बाद बीट पुलिस अधिकारी अजय कुमार, यशकांत, गजेंद्र, ब्रजेश ने बाइकों से कस्बे की बीट का भ्रमण किया।
एसपी सुनीति ने बताया कि जल्द ही अन्य बीट प्रभारियों को भी बाइकें उपलब्ध हो जाएंगी। शासन को इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने कहा कि बीट पुलिस अधिकारियों को बाइक मिलने से भ्रमण आदि में मदद मिलेगी, वहीं कानून व्यवस्था के नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि बीट प्रणाली को चुस्त दुरुस्त बनाए जाने के लिए अधिकार के साथ जिम्मेदारियां भी तय की गईं हैं। उन्होंने कहा कि सभी बीट प्रभारियों को अतिशीघ्र सीयूजी से भी लैस किया जाएगा। बिधूना कोतवाली क्षेत्र में 40 बीट है। बीट प्रभारियों को लाइसेंस पासपोर्ट की संस्तुति के भी अधिकार दिए गए हैं। जबकि बीटों में अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के साथ भले लोगों से संपर्क बनाए रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
इस अवसर पर एसपी सुनीति ने कोतवाली का ओआर भी किया। लंबित विवेचना की स्थिति की समीक्षा की। बीते माह कुल 178 लंबित विवेचना में एक सैकड़ा से भी कम विवेचनाएं लंबित होने पर उन्होंने संतोष प्रकट किया। विवेचनाओं के निस्तारण में और अधिक तेजी लाए जाने के निर्देश दिए।
इसके बाद एसपी ने कोतवाली पुलिस के साथ कस्बे में पैदल मार्च भी किया। लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं भी सुनी। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज देव प्रजापति के अलावा सभी उप निरीक्षक मौजूद रहे।