फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

कुल्हाड़ी मारकर युवती को किया घायल, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 06 Feb 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
crime
कंचौसी (औरैया)। बच्चों के बीच हुए झगड़े को लेकर युवती को कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घनश्यामपुर बान बाजार निवासी उर्मिला देवी पत्नी गुलाब सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि खेल के दौरान बच्चों के बीच विवाद हो गया। इसकी शिकायत उर्मिला देवी ने गांव के ही मान सिंह से की तो वह झगड़े पर आमादा हो गया और मारपीट कर दी। बीच बचाव के लिए पहुंची उसकी बेटी अनीता की भी पिटाई कर दी और कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया।

झगड़े के बाद हमलावर रिपोर्ट लिखाने के लिए मंगलपुर थाना पहुंच गए। इस पर वह भी घायलवस्था में थाने पहुंची। पुलिस ने घायल उर्मिला देवी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। उर्मिला की तहरीर पर मंगलपुर चौकी इंचार्ज अनिल यादव ने मान सिंह पुत्र मदन सिंह, श्रीकृष्ण, रजोल व सोनू पुत्रगण मान सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed