फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

छात्र के हत्यारोपी फरार, दहशत में है मृतक का परिवार

Thu, 06 Feb 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime
फोटो 05 एयूआरपी 16-घर में मौजूद मृतक छात्र अजय के गमजदा परिजन - फोटो : AURAIYA
फफूंद (औरैया)। गांव अजलापुर निवासी इंटर के छात्र अजय (16) की हत्या के मामले में पुलिस चार दिन बाद भी आरोपी युवती के पिता व चाचा को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से छात्र के परिजन दहशत में हैं। वहीं, नामजद युवती व उसकी मां को पुलिस सोमवार से थाने में बैठाए है और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गांव अजलापुर निवासी अजय पुत्र घनश्याम 27 जनवरी की रात गांव देवरपुर जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद लौटकर नहीं आया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। दो फरवरी रविवार को उसका शव सेंगुर नदी के बीहड़ में मिला था।
विज्ञापन

इस पर मृतक अजय के बड़े भाई आकाश ने गांव देवरपुर निवासी युवती नंदनी उसकी मां, चाचा व पिता कपिल शुक्ल पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। पुलिस मामले का खुलासा करने के लिए रविवार की रात से दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को आरोपी युवती व उसकी मां को हिरासत में लिया और तभी से थाने में बैठाकर पूछताछ कर रही है। जबकि नामजद दो अन्य आरोपी पिता व चाचा अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। दोनों आरोपी के फरार होने से छात्र के परिजन दहशत में हैं।
मृतक के पिता घनश्याम, बड़े भाई आकाश, बहन पूनम व शिखा और भाभी जूली ने बताया कि पुलिस आरोपी मां और बेटी को तीन दिन से हिरासत में लिए है। लेकिन आरोपी पिता व चाचा को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से ग्रामीणों में भी आक्रोश है। मालूम हो कि इस प्रकरण में गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों व परिजनों ने थाने पर धावा बोलकर खासा हंगामा भी किया था।

उधर, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश जायसवाल ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें दबिश दे रहीं है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। युवती व उसकी मां से पूछताछ जारी है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed