{"_id":"5e39bdda8ebc3ee5a61648b6","slug":"crime-auraiya-news-knp542544651","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला गायत्री नगर में सोमवार को तिलकोत्सव के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दो युवकों के घायल होने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। दो लोगों को पूछताछ के लिए कोतवाली में बैठा रखा है।
मोहल्ला गायत्री नगर निवासी राम लखन निषाद के पुत्र प्रदीप निषाद का सोमवार को तिलकोत्सव का कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच वहां मौजूद एक युवक ने तमंचे से हर्ष फायरिंग की। गोली टेंट के लोहे के पाइप से टकराती हुई वापस लौटी और लड़के के बहनोई कौशल के हाथ में लगी और पास खड़े जीतू के पेट में लग गई।
सूचना मिलते ही सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। इस प्रकरण में पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। जबकि विपिन शर्मा व श्रीनरायन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में कोतवाली इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रहीं हैं। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।