{"_id":"5e31d01e8ebc3e4b1d52d50a","slug":"crime-auraiya-news-knp54130374","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर ले गए दिल्ली, नशीला पदार्थ खिलाकर किया गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी के नाम पर ले गए दिल्ली, नशीला पदार्थ खिलाकर किया गैंगरेप
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के एक युवक पर जूता फैक्ट्री में नौकरी लगवाने के नाम पर दिल्ली बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार पांडेय ने इस मामले से अनभिज्ञता जताई है।
महिला का आरोप है कि गांव पीपरपुर निवासी एक युवक ने दिल्ली यह कहकर बुलाया कि वह उसे एक जूता फैक्ट्री में नौकरी दिलवा देगा। महिला अपने पति और देवर के साथ दिल्ली चली गई। महिला ने बताया कि उसका पति दिल्ली में एक जूता फैक्ट्री में काम करता है। देवर सब्जी का ठेला लगाता है।
दिल्ली पहुंचकर उसका पति फैक्ट्री चला गया। देवर सब्जी की ठेली लेकर चला गया। वह कमरे पर अकेली थी तभी उक्त युवक एक अन्य युवक के साथ उसके कमरे पर आया। उसने मिठाई में नशीला पदार्थ खिला दिया। मिठाई खाते ही वह बेहोश हो गई। बेहोशी हालत मेें दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके होश आने पर वह भाग गए। रात में कमरे पर आए उसके पति ने उसकी बिगड़ती हालत देखकर दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज कराया। संवाद