फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

छह साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 30 Jan 2020 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
crime
फोटो29एयूआरपी 28- गिरफ्तार दुष्कर्म के आरोपी की जानकारी देती एसपी सुनीति साथ में एएसपी कमलेश दीक्ष? - फोटो : AURAIYA
औरैया। फफूंद थाना क्षेत्र में रविवार को गणतंत्र दिवस के दिन छह साल की मासूम से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने मासूम व उसके भाई को सौ रुपये देने का लालच देकर लकड़ी बीनने की बात कहकर खेत पर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी के पास से कपड़े व मोबाइल बरामद किया है। वहीं, एसपी ने आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

रविवार को छह साल की मासूम से दुष्कर्म कर आरोपी उसे लहूलुहान हालत में बाइक व मारुति कार रिपेयरिंग की दुकान के पीछे खेत में छोड़कर भाग गया था। मासूम के छोटे भाई ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने खेत पर पहुंचकर मासूम को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

इस पर फफूंद थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार जायसवाल के निर्देशन में आरोपी की तलाश शुरू की गई। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज में दुष्कर्म के आरोपी का मासूम व उसके भाई को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई पड़ने पर पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के साथ ही पीड़िता के बताए अनुसार तैयार कराए गए स्कैच का सहारा लेकर आरोपी को उसके मोहल्ले से दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी सुनीति ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी फरहान राइन पुत्र छुटके राइन निवासी वर्कीटोला फफूंद आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके पास से घटना वाले दिन पहना हुआ कपड़ा व मोबाइल बरामद हुआ है। एएसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि आरोपी के पिता का काफी समय पहले निधन हो चुका है। आरोपी तीन भाई हैं। दो भाई सब्जी बेचने का काम करते हैं। तीसरा आरोपी खुद कुछ भी नहीं करता है। पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
उधर, पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी से बरामद मोबाइल में ढेर सारी ब्लू फिल्मों के क्लिप मिले हैं। आरोपी ने पूछताछ में जानकारी दी है कि इससे पहले भी वह कई लड़कियों से शारीरिक संबंध बना चुका है।

वहीं, मासूम से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के प्रभारी निरीक्षक फफूंद अखिलेश कुमार जायसवाल, अपराध निरीक्षक रामसहाय, उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, उप निरीक्षक मोहम्मद रईस, कांस्टेबल संजय, विवेक कुमार व अनिल कुमार की एसपी सुनीति ने पीठ थपथपाकर शाबाशी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed