{"_id":"5e2b365f8ebc3e7d633227e7","slug":"crime-auraiya-news-knp540494175","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में कूदे युवक का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में कूदे युवक का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
औरैया। भाई की डांट से क्षुब्ध होकर यमुना में छलांग लगाने वाले युवक का चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। कोतवाली पुलिस लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई है।
जालौन जिले के गांव शंकरपुर निवासी अंकित राजपूत (18) पुत्र श्रीकृष्ण ने सोमवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे बाइक से पुल पर पहुंचकर यमुना नदी में छलांग लगा दी थी। जानकारी होने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने नदी में जाल डलवाकर युवक की तलाश कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
सीओ सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि यमुना नदी में सोमवार को कूदे युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। हालांकि पुलिस लगातार निगाह बनाए हुए है। साथ ही यमुना नदी में जाल भी लगवा रखा है। जैसे ही कोई सुराग लगेगा, उसके परिजनों को तत्काल सूचित किया जाएगा। उधर ग्रामीणों ने बताया कि युवक अंकित का गांव में किसी अन्य व्यक्ति से मामूली विवाद हो गया था। जिसमेें अंकित के बड़े भाई ने उसे डांट लगा दी थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर अंकित यमुना में कूद गया था।