{"_id":"5e29e4fe8ebc3e7d5d1fd32f","slug":"crime-auraiya-news-knp5402865191","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों ने मासूम समेत विवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरालियों ने मासूम समेत विवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बनारसीदास निवासी महिला को ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व दो ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला बनारसीदास निवासी शांति देवी पत्नी शिव कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी 27 मार्च 2018 को हुई थी। शादी के बाद विदा होकर जब वह अपनी ससुराल पहुंची। तभी से दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया था।
उसके पति शिव कुमार पुत्र रामभजन, ननद राधा व रीता ने दहेज में सोने की अंगूठी, बाइक व 50 हजार रुपये नगद की मांग प्रताड़ित करते थे। अक्सर मारपीट भी करते थे। 20 दिसंबर 2019 को उसे मारपीट कर मासूम पुत्री समेत घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति व दोनों ननदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।