{"_id":"5e289b158ebc3e4b3a57aa7a","slug":"crime-auraiya-news-knp540089118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरी चराने से मना करने पर महिला को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरी चराने से मना करने पर महिला को पीटा
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। खेतों में बकरी चराने से मना करने पर महिला को गांव के लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सुंदरपुर निवासी मालती देवी पत्नी राजेश बुधवार के खेत में गांव के ही लोग बकरी चरा रहे थे। मालती ने मना किया तो बकरी चरा रहे लोगों ने महिला को लात घूसों से पीटकर घायल कर दिया।
महिला की चीख पुकार सुनकर आए आस-पास खेतों में काम कर रहे लोगों और उसके परिवारीजनों ने बचाया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही घटना की जानकारी पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच के बाद ही दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।