{"_id":"5e1774428ebc3e8805379c6d","slug":"crime-auraiya-news-knp537410220","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस के यात्री की जेब काटकर 74 हजार रुपए निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस के यात्री की जेब काटकर 74 हजार रुपए निकाले
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। बस में सवार एक यात्री की जेब से जेबकतरे ने 74 हजार रुपये निकाल लिए। जेबकतरा बीच रास्ते में उतर गया और पीछे से आई बाइक में बैठकर भाग गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिबियापुर थाने पहुंचे किसान राकेश बाबू पुत्र छक्कीलाल निवासी किंदा की मड़ैया अमराहट कानपुर देहात ने बताया कि वह फफूंद चौराहे से बस में बैठकर औरैया जा रहा था। अभी बस समाधान का पुरवा तक पहुंची थी कि पास में बैठे यात्री ने बस रुकवाई और उतर गया। जैसे ही पीड़ित ने अपनी जेब में हाथ लगाया। देखा कि उसकी जेब कट चुकी है। पैंट के अंदर की जेब में रखे 74 हजार रुपये गायब थे। वह भी बस रुकवाकर नीचे उतरा। देखा कि दिबियापुर की ओर से आई एक बाइक पर बैठकर जेबकतरा दिबियापुर की तरफ ही भाग गया।
राकेश के अनुसार उसने दीना का पुर्वा रामगढ़ निवासी अपने ममिया ससुर को अपने गांव के पास से दो दिन पहले भैंस दिलवाई थी। भैंस के रुपये लेकर वह गांव वापस जा रहा था, तभी जेब कट गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।