फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

सिंचाई विभाग के जेई के साथ मारपीट करने वाला गया जेल

Wed, 13 Nov 2019 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime
दिबियापुर (औरैया)। कानपुर देहात में नहर पटरी पर अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर को सीज करने पर जेई के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

अवर अभियंता अरविंद कुमार ने दिबियापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि राकेश कुमार गुप्ता पुत्र जगदीश गुप्ता निवासी अंबेडकर नगर झींझक अपने साथी यतेंद्र नाथ बाजपेई उर्फ गुड्डन पुत्र रामकिशोर बाजपेई निवासी श्रीनगर झींझक कानपुर देहात के साथ 13 सितंबर को शाम साढ़े 4 बजे दिबियापुर स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय नहर कोठी पर आए थे। दोनों लोग शराब के नशे में थे।
विज्ञापन

गाली-गलौज करते हुए असलहों की दम पर आरोपी मारपीट पर आमादा हो गए। पीड़ित और स्टाफ के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के एक सप्ताह पहले खम्हेला कानपुर देहात में नहर पटरी पर अवैध खनन करते हुए यतेंद्र नाथ बाजपेई का ट्रैक्टर खनन अधिकारियों ने सीज कर दिया था। जिसको लेकर दोनों खफा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को उपनिरीक्षक मुलेन्द्र सिंह ने यतेंद्र नाथ बाजपेयी उर्फ गुड्डन को झींझक से गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा आरोपी राकेश कुमार गुप्ता अभी भी फरार है। दूसरी ओर पुलिस ने एक अन्य मामले में अशोक पाल पुत्र वृंदावन निवासी शास्त्रीनगर दिबियापुर को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है वह जमीन के विवाद में एसएसटी मामले में फंसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed