{"_id":"5db09dc88ebc3e93d62b1f81","slug":"crime-auraiya-news-knp5216590145","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की योजना बनाते दो बदमाश पुलिस ने पकड़े, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की योजना बनाते दो बदमाश पुलिस ने पकड़े, एक फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। प्लास्टिक सिटी के पास मंगलवार की रात लूट की योजना बना रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया। इस दौरान दो बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पकड़े गए बदमाशों के पास से अवैध असलहे व दो बाइकें मिली हैं।
दिबियापुर थाने की पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात सूचना मिली कि कुछ बदमाश प्लास्टिक सिटी के पास लूट की योजना बना रहे हैं। इस पर पुलिस ने पहुंचकर घेराबंदी की। एक बदमाश भाग जाने में सफल रहा। दो बदमाशों को मौके से दबोच लिया गया।
पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम अमन पुत्र वीरेंद्र गिहार निवासी चिंता का नगला थाना अछल्दा औरैया व संतोष नागर पुत्र सोने लाल नागर निवासी सिकंदरपुर सरैया शमसाबाद फतेहगढ़ फर्रुखाबाद बताया है। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि उनका साथी राजू निवासी चिंता का नगला थाना अछल्दा भाग गया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से एक तमंचा, एक कारतूस, एक चाकू बरामद किया है। साथ ही इनके पास से दो बाइक भी कब्जे में ली है। इन बाइकों का कागज बदमाश नहीं दिखा सके हैं।