फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

संदिग्ध हालात से मृत मिली महिला के पति पर हत्या की रिपोर्ट

Wed, 16 Oct 2019 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
crime
फफूंद (औरैया)। सोमवार को सुबह थाना क्षेत्र के गांव ममरेजपुर आल में संदिग्ध रूप से मृत मिली विवाहित महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत दम घुटने से होने की बात सामने आई है। मृतका का पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों के पैनल द्वारा किया गया। जिसमें मौत का कारण दम घुटने से बताया गया है। मंगलवार शाम को थाने पहुंचे मृतका के पिता ने मामले की तहरीर दी और बेटी के पति पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने महिला के पिता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

फफूंद क्षेत्र के ममरेजपुर आल गांव में सोमवार को सुबह एक विवाहित महिला गीता देवी पत्नी धर्मवीर सिंह संदिग्ध रूप से मृत पाई गई थी। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा मिलने पर सीओ अजीतमल सहित फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और मृतका की जांच की। इस घटना के बाद महिला का पति फरार हो गया था जो कि पाता स्टेशन पर पकड़ा गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण दम घुटना सामने आया। इसके बाद शाम को महिला के पिता उमाशंकर निवासी ग्राम रामपासी बिल्हौर ने थाने में मृतका के पति धर्मवीर पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने धर्मवीर पर पत्नी की हत्या रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पति के खिलाफ मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या रिपोर्ट दर्ज कर ली है पर मृतका का पति पुलिस की प्रारम्भिक पूछताछ में इसे आत्महत्या बता रहा है। महिला का पति धर्मवीर कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला है जो कि पाता प्लांट में प्राइवेट नौकरी करता है और पत्नी व बच्चों के साथ गांव में किराए पर रहता था। पुलिस ने पति से पूछताछ की तो पति ने बताया कि पत्नी से रविवार शाम दीपावली पर ससुराल चलने को लेकर बहस हुई थी।उसने बोनस मिलते ही घर चलने को कहा पर उसकी पत्नी नहीं मानी और उसके साथ विवाद हुआ।रात में पत्नी बच्ची के साथ कमरे में और वह वह बाहर लेट गया।रात ढाई बजे साड़ी का फंदा बनाकर उसकी पत्नी ने फांसी लगा ली थी जिसके बाद उसने उसे उतारकर कर नीचे रखा जब तक उसकी मृत्यु हो गयी।डर की वजह से वह घर छोड़कर चला गया। रात्रि में ही पति दोनो बच्चों को लेकर पास के ही गांव पाता कालोनी में रहने वाली बहन उषा देवी पत्नी राजकुमार के यहां गया लेकिन ग्रामीणों के पूछने पर कहा कि बच्चे को डॉक्टर के यहाँ दिखाने जा रहा हूं और बच्चों को वहां पर छोड़ कर चला गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश जायसवाल ने कहा कि मुकदमा दर्ज होने के बाद मृतका के पति से और कड़ाई से पूछताछ की जाएगी इसके बाद ही सब कुछ सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed