{"_id":"5d94ef948ebc3e015f5674cf","slug":"crime-auraiya-news-knp517341371","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत चार ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति समेत चार ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर रोड पर स्थित मोहल्ला नारायनपुर में मंगलवार को दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला नारायनपुर निवासी विवाहिता ज्योति (24) पत्नी शिवम की मंगलवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। कोतवाली पुलिस ने महिला के पति, देवर व सास को हिरासत में ले लिया था। ससुर फरार हो गया था। बुधवार को मृतका के पिता मुखराम निवासी आलमगीरपुर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति शिवम, ससुर सुरेश चंद, ताऊ रमेश चंद्र व सास मीरा देवी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस को दी तहरीर में पिता मुखराम ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी लगभग डेढ़ साल पहले मोहल्ला नरायनपुर निवासी शिवम पुत्र सुरेश चंद्र के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों के बाद उसके ससुराल वाले दो लाख रुपये नगद व वाशिंग मशीन की मांग करने लगे।
विज्ञापन
इसको लेकर बेटी को प्रताड़ित करने लगे। एक अक्तूबर की दोपहर उसकी पुत्री को पति, ससुर, सास व ताऊ ने हत्या कर दी। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाली इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हकीकत का खुलासा हो सकेगा।