फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

बंद मकान से लाखों के जेवर चोरी

Thu, 03 Oct 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime
बिधूना (औरैया)। मोहल्ला जवाहर नगर में तहसीलदार के अर्दली के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवर उठा ले गए। बुधवार को सुबह गृहस्वामी आगरा से लौटे तो मकान का ताला टूटा देखकर पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला जवाहर नगर निवासी तहसीलदार के अर्दली सुरेंद्र कुमार पांडेय के घर के सभी सदस्य व किराएदार वैष्णो देवी दर्शन करने गए थे। सुरेंद्र कुमार पांडेय भी मंगलवार को तहसीलदार के साथ आगरा गए थे। मंगलवार की रात में किसी समय चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह सुरेंद्र कुमार घर लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो दोनों अलमारी के ताले टूटे थे। अलमारी में रखे कई लाख की कीमत के सोने चांदी के जेवर गायब थे। इस पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि किराएदार के घर में कितने की चोरी हुई है, यह उनके आने पर पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। घर से कुछ दूरी पर खाली बैग मिले हैं। वहीं, तहसीलदार के अर्दली के मकान से हुई लाखों की चोरी घटना के बाद से मोहल्ले में दहशत है। मालूम हो कि 15 दिन पहले रुरुगंज के एक तेल कारखाने में हुई चोरी और नगला मुंशी में हुई चोरी की घटना का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। अब यह तीसरी वारदात होने से लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed