{"_id":"5d7a91888ebc3e012f280325","slug":"crime-auraiya-news-knp513213596","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत व्यक्ति पर बिजली चोरी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत व्यक्ति पर बिजली चोरी की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। बिजली विभाग ने तीन साल पहले मृत हो चुके व्यक्ति के खिलाफ बिधूना कोतवाली में बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया है। सच्चाई तब सामने आई जब एक सप्ताह पहले दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बाद पुलिस कर्मी जांच करने बताए गए पते पर पहुंचे।
बिजली विभाग इन दिनों जिले भर में बकायेदारों से बिजली का बकाया वसूलने व कनेक्शन काटने का अभियान चला रहा है। बिधूना कोतवाली में तीन साल पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज करा दिया गया है।
अभियान के दौरान बिजली कर्मियों ने अनिल कुमार पुत्र. स्व जगराम सिंह के खिलाफ बिजली चोरी का मामला पाए जाने पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। जबकि अनिल कुमार की तीन साल पहले ही मृत्यु हो चुकी है। बिजली विभाग के अधिकारियों की ओर से एक सप्ताह पहले दर्ज कराई गई बिजली चोरी की रिपोर्ट का खुलासा तब हुआ पुलिस कर्मी मौके पर जांच करने पहुंचे।
विज्ञापन
इस संबंध में अवर अभियंता शशीकांत का कहना है कि कनेक्शन के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है, लेकिन बाद में जानकारी हुई कि कनेक्शन धारक की मृत्यु हो चुकी। उन्होंने उक्त दर्ज कराई गई रिपोर्ट को खत्म कराने के बात कही है।