{"_id":"620fe6fb4cda1218b5287764","slug":"crime-auraiya-news-auraiya-news-knp681371698","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओजी टीम ने शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओजी टीम ने शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। बेला थाना क्षेत्र के गांव रावत पुर्वा में पुलिस व एसओजी ने जंगल में स्थित बंद पड़े स्लाटर हाउस में असलहा फैक्टरी पकड़ी। टीम ने अछल्दा व मैनपुरी निवासी दो लोगों को पकड़ा है। जबकि मैनपुरी निवासी तीसरा अभियुक्त भाग निकला। पुलिस ने मौके से बने-अधबने असलहे, कारतूस व असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए।
बेला थानाध्यक्ष जीवाराम व एसओजी प्रभारी सत्येंद्र यादव ने सटीक सूचना पर शुक्रवार को गांव के आगे जंगल में बंद पड़े पुराने स्लाटर हाउस में दबिश दी। जहां असलहा फैक्टरी चलती मिली। सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मौके से 34 बने व अधबने तमंचे, एक राइफल 315 बोर, दस कारतूस के अलावा चार आरी ब्लेड, गैस सिलिंडर, एक स्टोव, एक हथौड़ी, तीन पेचकस, चार रिंच छोटी-बड़ी, चार रेती आदि उपकरण बरामद किए।
पकड़े गए अभियुक्तों में बलबीर दास निवासी गांव कंधिया थाना अछल्दा व गोल्डन यादव निवासी तेजगंज बेवर मैनपुरी हैं। दोनों ने पूछताछ में बताया कि फरार अभियुक्त का नाम सुनील कुमार निवासी तेजगंज बेवर मैनपुरी है। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार बलवीर दास व गोल्डन यादव पर थाना अछल्दा में जानलेवा हमला, गुंडा अधिनियम, आम्र्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।