{"_id":"61ccaef8d6171f13003183c8","slug":"crime-auraiya-news-auraiya-news-knp672465577","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के साथ पकड़े गए युवक ने थाने में खाया जहरीला पदार्थ, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती के साथ पकड़े गए युवक ने थाने में खाया जहरीला पदार्थ, हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर। 25 दिन पहले साथ गए युवक-युवती को पुलिस ने गुजरात में खोज निकाला। आरोपी युवक ने बुधवार सुबह पुलिस हिरासत में जहर खा लिया। इसकी जानकारी होते ही थाने में हड़कंप मच गया। युवक को दिबियापुर सीएचसी से सैफई रेफर किया गया है।
अछल्दा थानाक्षेत्र के नौनिकपुर निवासी विशाल (25) दिन पहले एक युवती को लेकर चला गया था। युवती के पिता ने अज्ञात युवक के खिलाफ दिबियापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सर्विलांस टीम ने दोनों को मंगलवार को गुजरात से खोज निकाला। पुलिस दोनों को दिबियापुर ले आई। यहां पर युवती का डाक्टरी परीक्षण एवं न्यायालय में बयान कराने के लिए पुलिस ने प्रक्रिया शुरू कर दी।
इस बीच बुधवार दोपहर थाने में युवक ने पुलिस को जानकारी दी कि उसने जहर खा लिया है। इसके बाद युवक बेहोश भी हो गया। पुलिस के हाथ पांव फूल गए। युवक और युवती के परिजन भी थाने में आए। वह भी परेशान हो गए। पुलिस ने आनन फानन युवक को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
यहां से युवक को सैफई रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक विकास राय ने बताया कि युवक एवं युवती को गुजरात से पकड़ा गया था। युवक ने कुछ खा लिया था। इस पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया था। यहां से युवक को सैफई रेफर कर दिया गया। युवक की स्थिति सामान्य है।