{"_id":"61ccae2206e444779c2fbeb5","slug":"crime-auraiya-news-auraiya-news-knp672464711","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी रिलीज आर्डर बना थाने से छुड़वाई गाड़ी, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी रिलीज आर्डर बना थाने से छुड़वाई गाड़ी, रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना। बिधूना कोतवाली में खड़े ट्रक को एआरटीओ का फर्जी रिलीज आर्डर बना कर छुड़ा लिया गया। मामले की जानकारी होने पर एआरटीओ ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक की तलाश शुरू की है।
नवंबर माह में ओवरलोडिंग और बिना परमिट के चल रहे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। 15 नवंबर को एआरटीओ अशोक कुमार ने बिधूना में एक ओवरलोड ट्रक पकड़ा था। इसका चालान कर थाने में खड़ा करा दिया गया था। इसके बाद ट्रक के चालक व मालिक ने एआरटीओ विभाग से संपर्क नहीं किया और न ही चालान छुड़ाया। इधर, 23 नवंबर को ट्रक चालक एआरटीओ के हस्ताक्षर का फर्जी रिलीज आर्डर लेकर कोतवाली पहुंचा और ट्रक छुड़ा ले गया।
इसकी जानकारी होने पर एआरटीओ अशोक कुमार ने पुलिस को सूचना दी। एआरटीओ ने बताया कि उन्हें पता चला है कि उनके फर्जी हस्ताक्षर किया हुआ रिलीज आर्डर दिखा कर गाड़ी छुड़ाई गई है। बिधूना कोतवाली प्रभारी शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि ट्रक मैनपुरी के कुसमरा का होना बताया गया है। ट्रक मालिक व चालक का पता लगाने के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। ट्रक बरामद कर कार्रवाई की जाएगी।