{"_id":"61c768ddb73aba55492b2579","slug":"crime-auraiya-news-auraiya-news-knp6717038195","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी बंबा में मिला लापता किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाकी बंबा में मिला लापता किसान का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद। फफूंद थानाक्षेत्र के भर्रापुर चौराहा स्थित खाकी बंबा में शनिवार सुबह लापता किसान का शव मिला। किसान के गले में खून का धब्बा मिला। गले में जोक चिपकी हुई थी। वहीं, साइकिल व दो हजार रुपये गायब होने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
सल्हूपुर गांव निवासी किसान की पत्नी कुसमा ने पुलिस को बताया कि पति नंदलाल (50) शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे घर से खाद लेने साइकिल से भैसोल गए थे। शाम तक घर नहीं लौटने पर उन लोगों ने पड़ोसियों के साथ मिलकर खोजबीन चालू की। लेकिन रात तक वह नहीं मिले। शनिवार सुबह खाकी बंबा में उनका शव पानी में उतराता मिला। बंबा के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।
मृतक के गले में खून का निशान था, साथ ही गले में जोक चिपकी हुई मिली। पुलिस ने मृतक के पास मिले आधार कार्ड की मदद से जानकारी परिजनों को दी। परिजन रोते-बिलखते बंबा के पास पहुंचे। गले में खून का निशान होने के साथ साइकिल व दो हजार रूपये गायब होने पर परिजनों ने लूट के बाद हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस इसे हादसा मानकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि गले में खून का निशान था, साथ ही गले में जोक चपकी हुई थी। शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। ग्रामीणों व परिजनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि नंदलाल शराब व भांग का सेवन करता था। उसके बंबा में गिरने की आशंका है। साइकिल व रुपये गायब होने की बात पता चली है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।